Dark Mode
 सुमेरपुर क्लब अध्यक्ष मेवाडा को बेस्ट एक्टिव लायन अवार्ड से जयपुर में नवाजा

 सुमेरपुर क्लब अध्यक्ष मेवाडा को बेस्ट एक्टिव लायन अवार्ड से जयपुर में नवाजा

सुमेरपुर। जयपुर लॉयन्स क्लब्स इंटरनेशनल के मल्टीपल 3233 का अवार्ड का कार्यक्रम रविवार को
जयपुर में नरसिंहपुरा स्थित रिसोर्ट में मल्टीपल चैयरमेन एमजेएफ लायन संजय भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्य वक्ता पूर्व इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन नरेश अग्रवाल नई दिल्ली, विशिष्ट अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन वी के लाडिया उदयपुर, पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन कमलेश जैन इंदौर, मल्टीपल काउंसिल सेक्रेटरी लायन परविंदर सिंह भाटिया की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
 
 कैबिनेट चैयरपर्सन यूथ फ़ॉर फ्यूचर विशाल सिंघवी ने बताया कि  क्लब हिल्स परिवार के लिए गर्व की बात है कि जयपुर में मल्टीपल कन्वेंशन गूंज में सुमेरपुर क्लब अध्यक्ष व जोन चैयरमेन  पंकज राज मेवाड़ा को बेस्ट एक्टिव लायन अप्परिशशन अवार्ड से नवाजा गया। सम्मान अवार्ड मिलने पर क्लब हिल्स परिवार में खुशी का माहौल है। इंटरनेशनल डायरेक्टर लाडिया व मल्टीपल कॉउंसिल चैयरमेन भंडारी ने मेवाड़ा के सेवा कार्यो की भूरी-भूरी प्रसंशा करते हुए बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की व आगे भी इसी तरह की सेवा कार्य करने की प्रेरणा दी।
 
क्लब चार्टर अध्यक्ष व जोन चैयरमेन मेवाड़ा ने सभी का आभार जताकर ये अवार्ड क्लब के सभी साथियों को समर्पित किया और बताया कि मेरे क्लब के सभी साथियो के साथ ओर सेवा सहयोग से ही संभव हो पाया है।
 इस मौके पर पूर्व मल्टीपल चैयरमेन अविनाश शर्मा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोशन सेठी, उपप्रान्तपाल प्रथम डॉ. संजीव जैन, उपप्रान्तपाल श्याम सुंदर मंत्री, उपप्रान्तपाल ओपी गग्गेर, जगदीश सोनी, डॉ. अलका जैन, लता भंडारी, नरपत भंडारी, क्लब प्रशासक एवं सुमेरपुर तहसील की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एम्बेसडर प्रियंका मेवाड़ा, किरण बिहानी, सुलेखा गाड़ोदिया, अखिलेश जोशी, ओपी माहेश्वरी, भगवती लाल चौधरी, जितेंद्र सिसोदिया एवं जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, विजयनगर, आबूरोड, सिरोही, मंदसौर, इंदौर, छत्तीसगढ़, मुम्बई, रायपुर, नीमच व भोपाल से लायन सदस्य एवं आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!