पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से सुमेरपुर युवा मोर्चा ने की मुलाकात,
सुमेरपुर। सुमेरपुर विधानसभा भारतीय युवा मोर्चा के पदाधिकारी जयपुर प्रभास पर रहे जहां उन्होंने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से जयपुर में मुलाकात की। युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव राजपुरोहित के साथ भाजपा युवा मोर्चा टीम सुमेरपुर के पदाधिकारियों ने सिविल लाइंस स्थित आवास पर सिंधिया से मुलाकात की और जवाई बांध की प्रतिमा भेट की। भाजपा मोर्चा नगर मंत्री जैकी देवड़ा ने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने युवा मोर्चा टीम से आगामी चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत व बहुमत के लिए धरातल पर रहकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक जोड़ने का आह्वान किया।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से जो भी आदेश मिले कार्यक्रम को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के 9 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष में सफल उपलब्धियों व केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष खुशवंत परमार,दीपक गोयल,आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक नरेश शाखला आदि साथ रहे।