Dark Mode
ऑर्गेनॉन डील से सन फार्मा के शेयरों में 7% से ज्यादा उछाल

ऑर्गेनॉन डील से सन फार्मा के शेयरों में 7% से ज्यादा उछाल

मुंबई। भारतीय कंपनी सन फार्मा ने अमेरिका की फार्मा सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक ऑर्गेनॉन का 11.75 अरब डॉलर (भारतीय रुपए में 1.10 लाख करोड़ रुपए) में अधिग्रहण करने का फैसला किया है। इसे भारतीय फार्मा सेक्टर के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण माना जा रहा है।
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि यह एक ऑल-कैश डील है, जिसमें सन फार्मा 14 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से ऑर्गेनॉन में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।
कंपनी ने कहा कि यह अधिग्रहण इनोवेटिव दावाइयों के कारोबार को बढ़ाने और स्थापित ब्रांडों और ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की उसकी रणनीति के अनुरूप है।
इस सौदे से सन फार्मा को बायोसिमिलर सेगमेंट में एक प्रमुख वैश्विक खिलाड़ी के रूप में प्रवेश करने में भी मदद मिलेगी।
इस अधिग्रहण के बाद, संयुक्त इकाई के लगभग 12.4 अरब डॉलर के राजस्व के साथ शीर्ष 25 वैश्विक दवा कंपनियों में शामिल होने की उम्मीद है, साथ ही महिला स्वास्थ्य और बायोसिमिलर क्षेत्र में इसकी स्थिति और मजबूत होगी।
न्यू जर्सी स्थित ऑर्गेनॉन महिला स्वास्थ्य, बायोसिमिलर और स्थापित दवाओं के क्षेत्र में काम करती है, जिसके पास 70 से अधिक उत्पादों का पोर्टफोलियो है और 140 से अधिक देशों में इसकी उपस्थिति है।
दोनों कंपनियों के बोर्ड द्वारा अनुमोदित यह लेनदेन, नियामक अनुमोदन और ऑर्गेनॉन के शेयरधारकों की स्वीकृति के अधीन, 2027 की शुरुआत में पूरा होने की उम्मीद है।
सन फार्मा इस सौदे के लिए आंतरिक आय और लोन के मिक्स से धन जुटाने की योजना बना रही है।
दिसंबर 2025 को समाप्त हुए वर्ष के लिए, ऑर्गेनॉन ने 6.2 अरब डॉलर का राजस्व और 1.9 अरब डॉलर का समायोजित ईबीआईटीडीए दर्ज किया।
सुबह 10:50 पर सनफार्मा का शेयर करीब 7.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,741 रुपए पर था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!