Dark Mode
जलग्रहण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने किया भांडियावास तालाब का अवलोकन

जलग्रहण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने किया भांडियावास तालाब का अवलोकन

बालोतरा। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव के निर्देशानुसार जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण के अधीक्षण अभियंता घनश्याम सिंह राठौड़ द्वारा पचपदरा रिफाइनरी के सीएसआर मद में जीर्णाेद्धार हेतू चयनित भांडियावास के करनीसर तालाब का अवलोकन किया गया। उन्होने इस दौरान स्थानीय निवासियों के साथ बैठ कर संवाद किया तथा पारपंरिक जल स्त्रोंतो की जानकारी प्राप्त की। उन्होने ग्रामीणजन से संवाद कर कहा कि हमें अपने पारंपरिक जल स्त्रोतों को सुरक्षित रखने के साथ साथ उनका संरक्षण करना है ताकि आने वाली पीढियां भी इनसे लाभांवित हो सके। इस दौरान उन्होंने तालाब की क्षमता व आवक बढ़ाने संबंधी विभिन्न दिशा निर्देश प्रदान किए। इस दौरान जनप्रतिनिधि भवदीप सिंह, अधिशाषी अभियंता मनोज सुराणा, कनिष्ठ अभियंता कुलदीप अखावत व लोकेंद्र सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!