Dark Mode
अधिशेष शिक्षक संघर्ष समिति ने सौपा ज्ञापन

अधिशेष शिक्षक संघर्ष समिति ने सौपा ज्ञापन

जायल। अधिशेष शिक्षक संघर्ष समिति जायल द्वारा उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया । शिक्षकों ने बताया कि पूर्व में संचालित राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों के रूप में परिवर्तित होने व राजकीय प्राथमिक व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के क्रमोन्नत होने से अनेक शिक्षक अधिशेष हो गए जिनका आज तक पुन समायोजन पदस्थापना नहीं हुआ जिनके कारण कई अध्यापकों को वेतन की भी समस्या का सामना हो रहा है और वर्तमान में चल रही नई भर्ती पदस्थापना से इन अधिशेष शिक्षकों के सामने दूरस्थ स्थान पर पोस्टिंग का खतरा मंडरा रहा है। अंत: राज्य सरकार से विनम्र निवेदन है कि नई भर्ती पदस्थापन से पहले अधिशेष शिक्षकों का समायोजन कर राहत की मांग की गई। इस अवसर पर अध्यापक नेमाराम जाखड़ ,रमेश डूकिया, देवाराम बिडियासर , मूलचंद लोमरोड़, वीरेंद्र झांझड़िया , कैलाश जांगिड़ , ओमप्रकाश गुर्जर ,हमेंत प्रजापत , मोहनराम डेवाल, पवनकुमार शर्मा, आत्माराम बुगासरा व जायल ब्लॉक के अनेक अध्यापक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!