Dark Mode
सर्वेयर शिक्षक असाक्षरों का कर रहे हैं सर्वे

सर्वेयर शिक्षक असाक्षरों का कर रहे हैं सर्वे

 

शाहपुरा.  स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से प्रारंभ नव भारत साक्षरता कार्यक्रम में सर्वेयर शिक्षा परमेश्वर प्रसाद कुमावत द्वारा शाहपुरा पंचायत समिति की तहनाल ग्राम पंचायत के शम्भूपुरा गांव में घर-घर जाकर असाक्षर व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। कुमावत ने बताया कि एनआईएलपी ऐप के माध्यम से गांव के 15 वर्ष से अधिक आयु के निरीक्षर व्यक्तियों की डिटेल ऑनलाइन भरी जा रही है । सबके लिए शिक्षा के अंतर्गत असाक्षर युवाओं, व्यस्कों, वरिष्ठ नागरिकों एवं गृहणी महिलाओं को आधारभूत रीडिंग, राइटिंग, अंक ज्ञान के अलावा आईसीटी के उपयोग से ऑनलाइन अन्य कौशलों का विकास किया जाएगा जिससे भी लाभान्वित होंगे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!