Dark Mode
जेठाना सहित आसपास की गांव के स्कूलों में आयोजित हुवा सूर्यनमस्कार कार्यक्रम

जेठाना सहित आसपास की गांव के स्कूलों में आयोजित हुवा सूर्यनमस्कार कार्यक्रम

मांगलियावास:  कस्बे सहित जेठाना लामाना ,दांतडा ,केसरपुरा, मकरेडा, सराधना ,गोला,लीडी,दोलतखेडा सहित पीसांगन उपखंड क्षेत्र की समस्त विद्यालयों में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं शिक्षकों ने सूर्य नमस्कार किया। जेठाना महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में जेठाना सरपंच पदमचंद छाजेड़ ने सूर्य नमस्कार छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ किया। इस अवसर पर इंस्पायर अवार्ड के लिए चुनी गई छात्रा शालू पुत्री पवन कुमावत सहित समस्त साला स्टाफ को सरपंच पदम चंद छाजेड़ द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर सरपंच छाजेड़ ने अन्य बच्चों को भी अवार्ड प्राप्त करने के लिए अग्रसर होने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री एवं जेठाना ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष नरेंद्र गंगवाल, समाजसेवी सत्यनारायण वैष्णव, रतनलाल आचार्य, नरेंद्र आचार्य सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। जेठाना धर्माखेड़ा अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सूर्य नमस्कार प्रभारी सुरेश वैष्णव , ज्योति नारनोलिया के देखरेख में विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी शिक्षक रमेश गोयल द्वारा किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!