Dark Mode
सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने हासिल की जीत, सोमनाथ भारती को हराया

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने हासिल की जीत, सोमनाथ भारती को हराया

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के टिकट से नई दिल्ली लोकसभा सीट पर बांसुरी स्वराज ने जीत हासिल कर ली है। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। इस चुनाव में बांसुरी स्वराज का मुकाबला आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती से था।

चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद ठाकुर के अनुसार बांसुरी स्वराज को चार लाख 31 हजार 952 वोट मिले हैं। वही सोमनाथ भारतीय सिर्फ तीन लाख 61 हजार 285 वोट हासिल कर पाए हैं। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने बड़े अंतर से सोमनाथ भारती को हरा दिया है। इस सीट पर बसपा के राजकुमार आनंद भी चुनाव मैदान पर थे जिन्हें 5406 वोट मिले हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में छठे चरण के दौरान 25 मई को मतदान हुआ था। इन चुनावों में अनुमान लगाया गया था की नई दिल्ली सीट पर खड़ा मुकाबला हो सकता है। बता दे कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार वर्तमान सांसद मीनाक्षी अच्छी की जगह बांसुरी स्वराज को टिकट दिया था। आम आदमी पार्टी ने भी सोमनाथ भारती को मैदान में उतारा था। वहीं वर्ष 2019 की बात करें तो लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी गठबंधन में चुनाव नहीं लड़े थे। बीते चुनाव के दौरान यहां दिन उम्मीदवारों के बीच लड़ाई थी। वर्ष 2019 के दौरान मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस के अजय माकन को 2 लाख 56504 मतों से हराया था। इससे पहले 2014 में भी मीनाक्षी लेखी नहीं इस सीट से जीता हासिल की थी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!