Dark Mode
सफाई श्रमदान कर किया स्वच्छ भारत मिशन अभियान का शुभारंभ

सफाई श्रमदान कर किया स्वच्छ भारत मिशन अभियान का शुभारंभ

सुजानगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर नगरपरिषद द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सचिव सुरेश कुमार चौहान ने बताया कि दिनांक मंगलवार को गांधी चौक स्थित नेहरू पार्क व गांधी चौक से लेकर सब्जी मण्डी तक नगर परिषद स्टॉफ, नरेगा स्टॉफ, सफाई कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों व पार्षद गणों द्वारा सफाई श्रमदान कर अभियान का शुभारम्भ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवम नगरपरिषद के आधिकारियों व कर्मचारियों तथा नरेगा श्रमिकों द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई। इस दौरान महिला कार्मिको द्वारा रंगोली बनाई गई। इस अवसर पर सभापति निलोफर गौरी, पार्षद बाबूलाल कुलदीप, दीनदयाल पारीक, पुरुषोतम शर्मा, रेंवतमल पंवार, मनोज पारीक एवं नरेन्द्र प्रजापत, नरेन्द्र गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि व नगर परिषद की सहायक अभियंता चारवी राव, कनिष्ठ अभियंता कमलेश कुमार, ए.टी.पी. उदयसिंह, राजस्व निरीक्षक मुन्नालाल मीणा, सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश स्वामी, कार्यवाहक सफाई निरीक्षक नथमल, सहायक राजस्व निरीक्षक तिलोकचन्द, लेखाधिकारी भंवरलाल मेहरड़ा, वरिष्ठ लिपिक गौतम पारीक, वरिष्ठ लिपिक लोकेश जांगीड़, फायरमैन सुनील विश्नोई, देविका, बबिता मीणा सहित नरेगा स्टॉफ, सफाई जमादार व सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

इसके पश्चात् प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर परिषद सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाभार्थियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत नये दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, सभापति निलोफर गौरी, पार्षद बाबूलाल कुलदीप, दीनदयाल पारीक, पुरूषोतम शर्मा, रेंवत पंवार, मनोज पारीक एवं नरेन्द्र प्रजापत, नरेन्द्र गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि व प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित व्यक्ति, नगर परिषद स्टॉफ उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!