Dark Mode
स्वच्छता ही सेवा-2026 की शुरूआत गुरूवार से

स्वच्छता ही सेवा-2026 की शुरूआत गुरूवार से

अजमेर। कार्यालय केन्द्रीय पशु पंजीकरण योजना अजमेर, भारत सरकार, मत्स्यपालन पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, पशुपालन एवं डेयरी विभाग में गुरूवार 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा-2026 मनाया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा मिशन का इस वर्ष का थीम स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत है। गुरूवार को कार्यालय केन्द्रीय पशु पंजीकरण योजना अजमेर मे स्वच्छता ही सेवा मिशन की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ किया गया। इस अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्रीय पशु पंजीकरण योजना के कार्यालय प्रमुख श्री बलबीर गैना द्वारा उपस्थित लोगों एवं पशुपालकों को भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छता ही सेवा मिशन के उद्देश्यों एवं महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उन्हें अपने आसपास के क्षेत्र, सड़कों, सार्वजनिक स्थानों एवं पशुओं के रख-रखाव वाले स्थानों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को बताया गया कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण हम सबके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनसमुदाय को अपने घर, कार्यस्थल एवं आसपास के सार्वजनिक स्थानों की नियमित साफ-सफाई रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा खुले में गंदगी नहीं फैलाने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही स्वच्छ वातावरण के महत्व एवं स्वच्छता का मानव स्वास्थ्य तथा पशु स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त उपस्थित जनमानस को और बेहतर जानकारी देने एवं विषय-वस्तु को विस्तृत रूप से समझने के उद्देश्य से प्रतिभागियों के बीच स्वच्छता से संबंधित विषयों पर चर्चा एवं परिचर्चा भी करवाई गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता से जुड़ी अपनी समस्याओं, अनुभवों एवं सुझावों को साझा किया तथा स्वच्छता को प्रभावी रूप से बढ़ावा देने के उपायों पर विचार-विमर्श किया। इस संवादात्मक गतिविधि के माध्यम से आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई और उनमें स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी एवं जागरूकता की भावना को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार, आसपास के लोगों एवं समाज को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा स्वच्छता बनाए रखने एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया। इस प्रकार स्वच्छता ही सेवा मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता जागरूकता शिविर का उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाना तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं स्वच्छतापूर्ण वातावरण के निर्माण की दिशा में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!