स्वामी नारायण गिरी महाराज करेंगे जल तृप्ति गृह का लोकार्पण
फलोदी . शहर के बापू नगर स्थित संवित शाधनाश्रय परिसर में कल रुद्राभिषेक, गुरुपूजन एवम संवित जल तृप्ति गृह का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित होंगे। संवित साधनाश्रय संस्थान फलोदी के विरिष्ठ परामर्शदाता ओम जोशी ( पूर्व विधायक एवम अध्यक्ष कमल पुत्र राधाकिशन थानवी ने बताया कि कल 22 मई 2023 को बापू नगर स्थित संवित साधनाश्रय में संवित साधक स्वर्गीय राधाकिशन थानवी की पुण्य स्मृति में नवनिर्मित संवित तृप्ति जल गृह का लोकार्पण स्वामी नारायण गिरी जी महाराज महंत एवं प्रकाश चन्द गुप्ता ( राष्ट्रीय संगठन मंत्री लघु उद्योग भारती के कर कमलों से किया जाएगा। इस अवसर पर संविदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक, गुरु पूजन तथा महा प्रसादी का आयोजन भी होगा । इस संवित जल तृप्ति गृह का निर्माण कमला ( पूर्व अध्यक्ष नगरपालीका फलोदी ) धर्मपत्नी स्वर्गीय राधाकिशन थानवी संवित साधक द्वारा करवाया गया है। इस कार्यक्रम में संवित साधकों के अलावा अन्य आमंत्रित लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।