स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर का आयोजन 10 को
प्रतापगढ़। राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय प्रतापगढ़ में संचालित आंचल प्रसूता केंद्र पर 10 फरवरी, सोमवार को चिकित्सालय समय 9:00 से 3:00 बजे तक एक दिवसीय निशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क औषधि पिलाई जाएगी। स्वर्ण प्राशन आयुर्वेद इम्यूनाइजेशन की एक अनूठी विधि है, जिसके चिकित्सकीय निर्देशन में सेवन से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती हैं, जिससे वे बीमार नहीं होते व शारीरिक, बौद्धिक विकास एवं बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है । यह जानकारी आंचल प्रसूता केंद्र प्रभारी डॉ मनीषा मीणा ने दी।