Dark Mode
 स्वर्वेद  शोभायात्रा निकाली 

 स्वर्वेद  शोभायात्रा निकाली 

 
 रतनगढ़ । विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में महर्षि सदाफल देव जी महाराज की 100वी शोभा यात्रा शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत आज रविवार को स्वर्वेद  शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा पूरे भारतवर्ष में  एक दिन एक साथ- एक समय पर प्रतिवर्ष निकाली जाती है। विहंगम योग के नगर प्रमुख दिनेश चोटिया ने बताया कि महर्षि सदाफलजी महाराज की 17 वर्ष कि कठोर साधना के द्वारा समाधि अवस्था में स्वर्वेद ग्रंथ की रचना की थी, जिसका विशाल भव्य मंदिर बनारस में बना है। शोभा यात्रा का मुख्य बाजारों में अनेक जगह स्वागत किया। अशोक स्तंभ से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य घंटाघर बाजारों में होती हुई घाटा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर होते हुए पुन: अशोक स्तंभ पहुंची। शोभा यात्रा में अनेकों महिलाएं सिर पर स्वर्वेद ग्रंथ लिए सदगुरुदेव भगवान के जयकारे लगा रही थी ।इस मौके पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, दिनेशकुमार चोटिया, सत्यप्रकाश चोटिया ,पंकज राकावत,शंकरलाल सेवदा,मुकुल,अमित चोटिया, ओमप्रकाश प्रजापत,श्याम पारीक, श्यामसुंदर माटोलिया, कमल बोचीवाल, सुशील वर्मा, विनोद बोचीवाल, सदाफल फैक्ट्री के अनेकों कर्मचारी तथा नगर के अनेकों गणमान्य धर्म श्रद्धालु लोगों ने यात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा का समापन रिणवा भवन में सत्संग के साथ हुआ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!