सर्दी से बचाव हेतु जरूरतमंदों को दिए स्वेटर
अजमेर । लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा सागरविहार कॉलोनी स्थित तेलीपाड़ा में 35 जरूरतमंद महिला पुरुष को लायन रमेश लखोटिया के सहयोग से स्वेटर प्रदान किए गए । बेटी बचाओ की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी ने कहा कि किसी जरूरतमंद की सेवा करने से मन को जो सुकून मिलता हैं , उसका कोई मोल नहीं हैं । इस अवसर पर क्लब सचिव लायन सुनील शर्मा , लायन राजेंद्र गांधी , अंशुल लखोटिया, जगदीश साहू, सतीश गोयल सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे ।