Dark Mode
 फन्दे से झूली अध्यापिका ने लगाया मौत को गले, 

 फन्दे से झूली अध्यापिका ने लगाया मौत को गले, 

पोस्टमार्टम करवा कर शव सोपा परिजनों को

 भुसावर .   थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 स्थित गांव छौंकरवाड़ा कलां निवासी एक सरकारी विद्यालय की अध्यापिका द्वारा फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त करली!  प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका सपना बंसल( 35) पुत्री बनवारी लाल बंसल रूपवास उपखंड क्षेत्र के शिक्षा विभाग में बंशी पहाड़पुर स्थित विद्यालय में सेकेंड ग्रेड टीचर के पद पर कार्यरत थी। सपना ने शुक्रवार अपराह्न अज्ञात कारणो के चलते अपने पुराने मकान में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर भुसावर सीओ निहाल सिंह शेखावत व भुसावर थाना अधिकारी मदन लाल मीणा ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लेते ग्रामीणों के सहयोग से फंदे पर झूलती युवती के शव को भुसावर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया। 03 जून शनिवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर युवती का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!