Dark Mode
टीएसी सदस्य पंड्या ने कोटड़ा के मॉडल स्कूल व शिक्षक आवास गृह का किया निरीक्षण

टीएसी सदस्य पंड्या ने कोटड़ा के मॉडल स्कूल व शिक्षक आवास गृह का किया निरीक्षण

उदयपुर । टीएसी एवं राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य लक्ष्मीनारायण पंड्या ने कोटडा मुख्यालय पर स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, कन्या छात्रावास तथा शिक्षक आवास गृह का निरीक्षण किया।
पंड्या को मॉडल स्कूल की छात्राओं ने खेल मैदान तथा छात्रावास भवन के सामने बाउंड्री वाल बनवाने का आग्रह किया, जिस पर पंड्या ने समग्र शिक्षा परिषद के अधिकारी को वार्ता कर दोनों मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। शिक्षण संस्थाओं में अध्यापन कार्य, आवास, भोजन आदि व्यवस्थाओं के संबंध में बालिकाओं से जानकारी लेते हुए, उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने व बच्च अधिकारी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। शिक्षक आवास ग्रह में जाकर कोटडा क्षेत्र के कार्यरत शिक्षकों की बात सुनी शिक्षक आवास गृह में अधूरे पड़े 7 कमरों के निर्माण कार्य को पूर्ण करने तथा शिक्षक आवास परिसर में गार्डन विकसित करने के संबंध में संबंधित विभाग को निर्देश इिए। इस दौरान समाजसेवी दिनेश कुमार ओदीच तथा दिनेश कुमार पानेरी भी साथ थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!