Dark Mode
विद्यालय में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

विद्यालय में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

खेतड़ी। राजकीय जयसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सुरोलिया के आतिथ्य व प्रधानाचार्य जलेसिंह की अध्यक्षता में सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विजेश कुमार सैनी,विक्रम सिंह ,विक्रमसिंह विशिष्ट अतिथि रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस विद्यालय की छात्रा कृषि संकाय से मीनाक्षी चौहान ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए व चेतना,मुस्कान,पलक, वंदना,अनिल, भारती,उमेश,देवेश दीक्षित,कृतिका,मोहित,नूतन, पुनित, सूर्यप्रताप रितु का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत आवश्यक है व सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता । मिनाक्षी चौहान ने सम्बोधित करते हुए कहा जीवन में आगे बढ़ने के 'लिए माता-पिता , गुरुओं की आज्ञा का पालन करें और हमारी संस्कृति की पालना करें। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!