ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं नीट में मारी बाजी
भोपालगढ़ . उपखंड क्षेत्र भोपालगढ़ के सालग नगर निवासी अक्षत देवड़ा ने नीट 2023 में 720 में से 670 नम्बर अर्जित कर भोपालगढ़ क्षेत्र का नाम रोशन किया। सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र प्रताप देवड़ा ने बताया कि सालग नगर भोपालगढ़ निवासी प्रोफेसर मन्दरूप देवड़ा के पुत्र अक्षत देवड़ा ने नीट 2023 में 670 नंबर अर्जित कर पूरे भोपालगढ़ का मान सम्मान बढ़ाया। इस दौरान ग्राम वासियों ने देवड़ा के परिवार जनों का मुंह मीठा करवा कर बधाई दी। इस बार ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं ने नीट जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में बाजी मारी है अब ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं पीछे नहीं रही। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं का नीट में सिलेक्शन भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है नीट में बालिकाओं ने भी बाजी मार कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।