ताली कीर्तन टीम करेगी दंडवत यात्रा का स्वागत ओर भव्य ताली कीर्तन
सीकर,मुहम्मद सादिक। बाबा श्याम की सरदारशहर से खाटू श्यामजी की दंडवत यात्रा युवा प्रेमी श्री मोहित जी शर्मा द्वारा की जा रही है जिसका सीकर शहर में आज शाम 7 बजे आगमन होगा व रात्री विश्राम वृदहेश्वर महादेव मंदिर ,खटीकान प्याऊ फतेहपुर रोड ,सीकर में रहेगा जहाँ महंत श्री पीयूष जी गडिका के सानिध्य में श्री श्याम सेवा परिवार ताली कीर्तन टीम द्वारा श्याम प्रेमी मोहित जी शर्मा का स्वागत व बाबा श्याम रथ की आरती की जाएगी व उसके पश्चात ताली कीर्तन टीम द्वारा कीर्तन का आयोजन किया जायेगा जिसमे शहर के श्याम प्रेमी उपस्थित होंगे। श्री गडिका जी ने बताया कि शनिवार को यात्रा सुबह 8:30 बजे खटीकान प्याऊ से रवाना होकर नवलगढ़ पुलिया से कोर्ट रोड कल्याण सर्किल व सिल्वर जुबली रोड होते हुये देवीपुरा बालाजी मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी व शनिवार का रात्री विश्राम देवीपुरा बालाजी मंदिर में रहेगी।