मतदान जागरूकता विषय पर टॉक शो का आयोजन
सीकर। सोभासरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नवीन मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया एवं उसके महत्व से अवगत कराने हेतु एफ एम सीकर के संयुक्त तत्वावधान में एक टॉक शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि वक्ताओं के रूप में जिला परिषद सीकर के सीईओ राकेश कुमार एवं डिस्टिक लिटरेसी ऑफिसर तथा स्वीप के असिस्टेंट नोडल ऑफिसर राकेश कुमार लाटा ने विद्यार्थियों से मतदान से सम्बन्धित विभिन्न सूचनाऐं साझा की। ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल सोलंकी एवं ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा की उपस्थिति में विद्यार्थियों से बात करते हुए उन्होंने मतदाता पंजीकरण के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी देते हुये बताया कि नवीन मतदाता बीलओ एवं वोटर हेल्पलाइन एप्लीकेशन की सहायता से स्वयं को मतदाता के रूप में पंजीकृत करवा सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने अन्य ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्लेटफॉम्र्स के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया। एफएम की ओर से आर जे शान व आरजे नैना के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतंत्र के इस महापर्व के लिए तैयार रहने का संदेश दिया व इसके साथ-साथ उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में नवीन मतदाताओं, वृद्ध जनों एवं विकलांगों को चुनाव आयोग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं एवं वोटिंग प्रक्रिया के आधुनिकीकरण के बारे में भी सभी को अवगत कराया। ग्रुप प्राचार्य ने इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए आशा की कि विद्यार्थी न केवल मतदाता के रूप में पंजीकृत होंगे बल्कि अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।