Dark Mode
अल्टो कार पर पलटा टैंकर, 8 की मौत, 3 गंभीर घायल

अल्टो कार पर पलटा टैंकर, 8 की मौत, 3 गंभीर घायल

दरगाह जियारत को जा रहे थे कार सवार, जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुआ हादसा

दूदू (जयपुर). जयपुर-अजमेर हाईवे पर टायर फटने से एक टैंकर अल्टो कार पर पलटा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह से पिचक गई। हादसे में 8 लोगों की मौत और 3 गंभीर घायल हो गए। कार सवार लोग अजमेर दरगाह जियारत के लिए जा रहे थे। हादसा दूदू के के रामनगर इलाके में दोपहर करीब 12.30 बजे हुआ। एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार सभी मृतक फागी के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि टैंकर का टायर फटते ही वह डिवाइड तोड़ते हुए अल्टो पर पलट गया। इसमें सात की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल को जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल में रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। इस दौरान टैंकर ने एक मोटर साइकिल सवार युवक को भी चपेट में ले लिया था।

 

 

अल्टो कार पर पलटा टैंकर, 8 की मौत, 3 गंभीर घायल

हादसे में इनकी हुई मौत हसीना (35) पत्नी हनीफ, इसराइल (20) पुत्र हनीफ, आरती सालासर जाना (20) पत्नी इसराइल, मुराद (12), रोहिना (8) पुत्री हनीफ, शकील (23) पुत्र तौफीक और सोनू (14) पुत्र सलीम की मौके पर ही मौत हो गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!