Dark Mode
Tata कंपनी करेगी छंटनी, 3000 कर्मचारियों की नौकरी पर लटकी तलवार

Tata कंपनी करेगी छंटनी, 3000 कर्मचारियों की नौकरी पर लटकी तलवार

टाटा ग्रुप की कंपनी पर भी अब छंटनी की तलवार लटक रही है। टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील अब हजारों लोगों की छंटनी करने जा रही है। टाटा स्टील कंपनी अब यूके स्थित वेल्स प्लांट में 3000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी ने ब्लास्ट फर्नेस को चालू रखने के लिए बनाई गई योजना को नकार दिया गया है, जिस कारण कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। कंपनी यूके में इन दिनों आर्थिक समस्या से जूझ रही है। इसका असर अब 3000 कर्मचारियों पर होगा। रिपोर्ट की मानें तो टाटा स्टील अब अपने पोर्ट टालबोट स्टील वर्क्स यूनिट के दो फर्नेस को बंद करेगी। इन फर्नेस के बंद होने से दोनों जगहों के कुल तीन हजार कर्मचारी बेरोजगार होंगे। हालांकि अब तक इस संबंध में कंपनी ने कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं की है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि कंपनी कर्मचारियों को निकालने की घोषणा जल्द कर सकती है। कंपनी एक या दो दिन में ही फर्नेस के बंद किए जाने का ऐलान भी कर सकती है।

जानें क्यों कंपनी बंद कर रही फर्नेस

टाटा ग्रुप इन दोनों ब्लास्ट फर्नेस को खास कारण से बंद कर रही है। दरअसल कंपनी ने पहले वर्कर्स युनियन के साथ बैठक की थी, जिसमें फर्नेस को बंद ना किए जाने को लेकर चर्चा की गई। हालांकि इसके बाद भी कोई समाधान नहीं मिला, जिस कारण अब फर्नेस बंद करने का फैसला हुआ है। कंपनी को ग्रीनर मेटल प्रोडक्शन ऑपरेशन को फाइनेंस करने में समस्या उठानी पड़ रही है। इस कारण ही कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है।

वैसे कंपनी को लंबे समय से सरकार का समर्थन भी मिलता रहा है। कर्मचारियों को छंटनी की तलवार से बचाने के लिए ब्रिटेन की सरकार ने भी सरकारी मदद मुहैया कराई थी। ब्रिटेन की सरकार ने बीते वर्ष 5300 करोड़ रुपये की मदद कंपनी को दी थी। जानकारी के मुताबिक टाटा स्टील का ब्रिटिश कारोबार बीते कुछ महीनों में कम हुआ है, जिस कारण घाटा हुआ है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!