टाटा होसुर प्लांट मेंआईफोन Casing का उत्पादन करेगी दोगुणा
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने तमिलनाडु के होसुर संयंत्र में आईफोन के आवरणों के उत्पादन को बढ़ाने की तैयारी की है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स अब अपनी वर्तमान क्षमता को दोगुणा करने की तैयारी में जुटी हुई है। अब ये क्षमता लगभग 50 हजार युनिट्स से बढ़कर इसका दोगुणा निर्माण करने की हो जाएगी। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है।रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के संयंत्र में मौजूदा क्षमता 50 हजार यूनिट्स की है जिसे दोगुणा करने पर विचार किया जा रहा है। ये विस्तार एप्पल के वार्षिक उत्पाद रिलीज चक्र के साथ मेल खाएगा। आमतौर पर एप्पल का नया प्रोडक्ट सितंबर में लॉन्च होता है। ये सुविधा के विस्तार के दूसरे चरण का हिस्सा है। पिछले वर्ष सितम्बर में आग लगने के कारण परिचालन बाधित हो गया था। इस घटना के बाद टाटा की विस्तार की योजना अस्थायी तौर पर रुक गई थी।