Dark Mode
टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, नीदरलैंड में होगी कर्मचारियों की संख्या में कटौती

टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, नीदरलैंड में होगी कर्मचारियों की संख्या में कटौती

भारतीय इस्पात निर्माता कंपनी टाटा स्टील नीदरलैंड में अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने जा रही है। टाटा स्टील ने बुधवार को घोषणा इसकी घोषणा की है। टाटा स्टील नीदरलैंड स्थित अपने संयंत्र में 9,200 कर्मचारियों में से 1600 को नौकरी से निकालने जा रही है।टाटा स्टील के इस कदम के कारण यूनियन नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। टाटा ने यूरोप में कमजोर मांग और वैश्विक व्यापार तनाव को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोपीय संघ के सदस्य देशों सहित दर्जनों देशों पर कठोर टैरिफ लगा दिया है।

ये टैरिफ तीव्र होते व्यापार युद्ध का हिस्सा हैं, जिससे बाजार में नए सिरे से दहशत फैल गई है। एम्सटर्डम के निकट इज्मुइडेन में स्थित टाटा ने कहा, "भू-राजनीतिक घटनाक्रमों, व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधानों तथा बढ़ती ऊर्जा लागतों के कारण यूरोप में चुनौतीपूर्ण मांग की स्थिति ने परिचालन लागत और वित्तीय प्रदर्शन को प्रभावित किया है।"टाटा ने कहा कि यह कटौती प्रबंधन और सहायक भूमिकाओं में होगी। कंपनी ने कहा, "टाटा स्टील यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि उसका नीदरलैंड परिचालन यूरोप में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी, सफल और कुशल परिचालन बनने की अपनी क्षमता हासिल कर ले।"

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!