Dark Mode
शिक्षक बीएलओ ने किया विरोध-प्रदर्शन

शिक्षक बीएलओ ने किया विरोध-प्रदर्शन

डीडवाना. जिला क्षेत्र के शिक्षकों ने आज जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों से बीएलओ कार्य सहित गैर शैक्षणिक कार्य करवाने का विरोध किया है। शिक्षकों ने आज जबरदस्त नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त करने के मांग की। शिक्षकों ने ज्ञापन में बताया कि उपखंड अधिकारी द्वारा डीडवाना और मौलासर ब्लॉक के सभी बीएलओ को हाउस होल्ड सर्वे करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं, जो कि अनुचित है।, क्योंकि बीएलओ का कार्य गैर शैक्षणिक कार्य की श्रेणी में आता है और राइट टू एजुकेशन की धारा 27 के प्रावधानों के भी विपरीत है। शिक्षा निदेशक के आदेशानुसार भी शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि इससे शिक्षण कार्य बाधित होता है। चुरू जिले में भी सभी शिक्षकों को बीएलओ के कार्य से मुक्त किया जा चुका है। इसलिए स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए शिक्षकों से केवल शैक्षिक कार्य ही करवाया जाए और उन्हें बीएलओ कार्य से मुक्त किया जाए। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें बीएलओ कार्य से मुक्त नहीं किया जाता है तो सभी शिक्षक सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!