शिक्षक दिवस पर राई उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षको का किया सम्मान
छीपाबडौद. मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राई में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया ।छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस का महत्व बताते हुए कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर व प्रत्येक चिन्ह प्रदान करके उनका सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉक्टर मीठालाल माली वरिष्ठ अध्यापक रामचंद्र सुमन आशीष कुमार अजमेरा सुरेश चंद मालव अध्यापक मुकेश कुमार मालव मुबारिक अहमद लालचंद सेन पंचायत शिक्षक जनार्दन सिंह मनीष सिंह तथा मोहनलाल मेघवाल व कंप्यूटर कोऑर्डिनेटर लखन मीणा सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।