Dark Mode
शिक्षकों ने सीखे अध्यापक के गुण, रचनात्मक कौशल को जाना विद्या भारती शिक्षा संस्थान के नवीन आचार्य एवं आधारभूत वर्ग का दूसरा दिन 

शिक्षकों ने सीखे अध्यापक के गुण, रचनात्मक कौशल को जाना विद्या भारती शिक्षा संस्थान के नवीन आचार्य एवं आधारभूत वर्ग का दूसरा दिन 

कोटा। विद्या भारती शिक्षा संस्थान कोटा जिले के नवीन आचार्य एवं आधारभूत वर्ग के द्वितीय दिवसीय के बौद्धिक सत्र में अध्यक्षता अरविंद भाई पटेल( हंसमुख छाप जर्दा व्यापारी ) मुख्य वक्ता महावीर प्रसाद गौतम ( जिला अध्यक्ष विद्या भारती) रहे। इस अवसर पर परिचय व स्वागत सतीश कुमार गौतम ( जिला सचिव जिला कोटा ) द्वारा करवाया गया।
 आभार व्यक्त दिलीप जी शर्मा  ( प्रधानाचार्य एकलिंगपुरा ) ने किया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ महेश शर्मा ने बताया कि द्वितीय दिन प्रशिक्षण वर्ग में नवीन आचार्य को आदर्श अचार्य की संकल्पना, उत्सव जयंती, आचार्य दैनंदिनी का उपयोग, अभिभावक संपर्क, विद्या भारती की रीति नीति, आदर्श विद्यालय, अभिव्यक्ति रचनात्मक कौशल, उत्कृष्ट परिणाम, अध्यापक के गुण, कुटुंब प्रबोधन आदि विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!