Dark Mode
शिक्षक संगठन ने मनाया कर्तव्य बोध पखवाड़ा

शिक्षक संगठन ने मनाया कर्तव्य बोध पखवाड़ा

सरवाड़. कस्बे में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा सरवाड़ की और से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उपशाखा अध्यक्ष रामस्वरूप रेगर की अगुवाई में कर्तव्य बोध पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में शिक्षक संघ की और से स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। पश्चात शिक्षक संघक की और से छापरी रोड कच्ची बस्ती में बच्चो को फल वितरित किये तथा घर-घर जाकर लोगो को आयोध्या में प्राण प्रतिष्टा के दिन घर में पांच-पांच दीप जलाकर त्यौहार मनाने का आग्रह किया। शिक्षक संघ द्वारा 21 जनवरी को रघुनाथ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जायेगा तथा 23 जनवरी को सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष गोविंद राम लौहार, जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार आसोपा, जिला माध्यमिक शिक्षक प्रतिनिधि गोविंद लाल शर्मा, प्राचार्य गोपी लाल कीर, उपशाखा अध्यक्ष रामस्वरूप रेगर, सभाध्यक्ष महावीर प्रसाद गौड़, उपसभाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष परमेश्वर दाधीच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशनलाल गुर्जर, उपप्राचार्य शिवप्रकाश पारीक, चांदमल खारोल, प्रहलाद खारोल, सुनील पारीक, सहीराम सैनी, सत्यनारायण गुर्जर, सत्यनारायण शर्मा, दीपेश सिसोदिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर संघ के मंत्री विक्रम घटाला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!