Dark Mode
शिक्षक पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें- राठौड़ 

शिक्षक पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें- राठौड़ 

 
सोजत।  ब्लाक स्तरीय राजकीय एवं निजी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों की सत्रांत वाकपीठ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मगरिया बेरा सोजत में महान क्रांतिकारी चंद्र शेखर आजाद की पुण्यतिथि पर विधिवत उद्घाटन के साथ आरंभ हुई उद्घाटन सत्र में सीबीईओ नाहर सिंह राठौड़ एसीबीईओ प्रथम जयदेव शर्मा एसीबीईओ द्वितीय स्वरूप सिंह उदावत पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी एवं सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति रही। इससे पूर्व सभी संस्था प्रधानों का पंजीयन किया गया वाकपीठ सचिव द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया इस मौके सीबीईओ नाहर सिंह राठौड़ ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन भली भांति करें इसके लिए संस्था प्रधान भी सक्रिय रहें वर्तमान में रैंकिंग में सुधार के लिए हम सभी को अपने कार्यों को समय पर करना होंगा कोरोना काल में बालकों के अध्ययन अंतराल को पूर्ण करने के लिए आरकेएसएमबीके को लेकर गतिशील रहे साथ ही पुस्तकालय विप्स टेबलेट्स,सिक्के अर्जित करना बालकों के अधिगम स्तर को उन्नत करना प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करवाना पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी वही वार्ताकारों ने प्रभावी वार्ताएं दी इस मौके श्रवण उपाध्याय गीता चौधरी, अशोक सोनी, मनीष टांक,गजेन्द्र दवे, पुरषोत्तम लाल गहलोत चेतन व्यास पुरण सिंह राजपुरोहित, सुमन हलकिया, सुरेश मेवाड़ा, धन्नाराम सांखला, संदीप सिंह, जगदीश चंद्र, किशोर सिंह,चंदणाराम,हिम्मत सिंह, शिवदत्त सिंह, बंशीलाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षा विद उपस्थित थे।: जितेंद्र सांखला, प्रकाश सोलंकी, मनीष टांक भामाशाहों का बहुमान किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!