शिक्षकों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर निकाली पदयात्रा
वैर . राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा बैर की शिक्षा बचाओ पदयात्रा रैली का आयोजन पर्यवेक्षक मनमोहन शर्मा प्रधानाचार्य जिला कार्यकारिणी सदस्य के सानिध्य में किया गया जिसमें शिक्षा बचाव से संबंधित तो तख्तियां व बैनर लगाकर नारे बोलते हुए शिक्षक बंधु चल रहे थे जिसमें सरकार से 11 सूत्री मांगों को लेकर यह पदयात्रा निकाली गई जिसमें शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति जैसे बीएलओ कार्य पोषाहार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर नीति व सामंत खेमराज कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने हेतु समस्याओं को लेकर शिक्षक लामबंद है जिनकी सरकार को शीघ्र समस्या हल करने के लिए प्रेरित किया अन्यथा आगे शिक्षकों को आंदोलन का रुख तय करना पड़ेगा अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो इसमें अध्यक्ष राम सिंह गुर्जर राम सिंह गुर्जर ,मंत्री पंकज दत्तात्रेय ,वरिष्ठ अध्यापक सत्य प्रकाश शर्मा ,प्रधानाचार्य ममता मीना, मुकेश चंद्र अग्रवाल ,राहुल शर्मा ,अपर्णा, योगेश वर्मा, फूल सिंह बिजारणिया, यतीश सैनी आदि शिक्षक संघ के नेता पदाधिकारी मौजूद रहे