Dark Mode
शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने समस्याओं के निराकरण की मांग की

शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने समस्याओं के निराकरण की मांग की

सरवाड़. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा अध्यक्ष रामस्वरूप रेगर के नेतृत्व में शिक्षकों के ग्यारह सूत्री मांग पत्र को लेकर मुख्यमंत्री के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम लाल बैरवा को ज्ञापन दिया। प्रदेश महासमिति सदस्य शिवप्रकाश पारीक ने बताया कि संगठन ने प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत संगठन की मांगों के समर्थन में प्रदेश की सभी उपशाखाओं पर ज्ञापन दिया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष गोविंद लाल शर्मा, प्रदेश महासमिति सदस्य गोंविद राम लौहार, जिला कार्यकारिणी सदस्य ब्रजेश आसोपा, सरवाड़ शहर महामंत्री कांग्रेस रामस्वरूप प्रजापत, जिला महासमिति सदस्य राजेंद्र सिंह राव, ओंकार लाल, अशोक कुमार बागोरिया, मदनलाल रेगर, उपशाखा मंत्री विक्रम घटाला, मुरलीधर बाकोलिया उपस्थित रहे। उपशाखा अध्यक्ष रेगर ने सभी उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!