Dark Mode
टीम राकेश जयपाल ने घायल श्रद्धालुओं को रक्त उपलब्ध करवा

टीम राकेश जयपाल ने घायल श्रद्धालुओं को रक्त उपलब्ध करवा

बहरोड़। नेशनल हाईवे 48 पर शनिवार सुबह बहरोड़ के दहमी के पास दुर्घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं के लिए राकेश जयपाल टीम रक्त उपलब्ध करवाकर उनको जीवनदान देने का काम कर रही है। राकेश ने बताया कि दिल्ली से खाटू श्याम जा रही वोल्वो बस ट्रक की भिड़ंत हो गई थी। इसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए, घायलों को उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ी। 21 वर्षीय युवक हर्ष नाम के पेट में गंभीर चोट आने की वजह से ब्लडिंग होना शुरू हो गया। ऑपरेशन के दौरान लगभग 15 यूनिट एबी पॉजिटिव ब्लड की जरूरत हुई। टीम राकेश जयपाल  को सूचना मिलते ही तुरंत अस्पताल में पहुंचे और रक्त की व्यवस्था कर दी। इस मौके पर रक्तदाता देव यादव, शशि कुमार, मोनू यादव आदि सहित अस्पताल के कई साथियों ने रक्तदान किया।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!