ओलंपिक मशाल रथ को तहसीलदार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बीदासर। शहरी व ग्रामीण ओलंपिक के तहत मशाल रथ सोमवार को बीदासर पहुंचा। राजकीय खूबचंद बांठिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में रथ के साथ आए कलाकार लक्ष्य प्रताप सिंह, अमन तंवर, प्रथम मित्तल, हिमांशु वर्मा ने नुक्कड़ नाटक कर राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिसके पश्चात तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा ने रथ को अगले पड़ाव के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ओलंपिक खेल नोडल प्रभारी सरदार सिंह रेवाड़, आरपी गुलाबचंद, प्रधानाचार्य डॉ. कमलेश शर्मा, शिक्षक सुरेश कुमार ज्यानु, पीटीआई मुरलीधर मोसलपुरिया, मेघराज गुसाईवाल आदि मौजूद रहे।