Dark Mode
तेजस्विनी बालिका खुला आश्रय गृह एवं राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण

तेजस्विनी बालिका खुला आश्रय गृह एवं राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण

बूंदी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सरिता मीणा द्वारा तेजस्विनी बालिका खुला आश्रय गृह एवं राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सरिता मीणा ने बताया कि इस दौरान बालक, बालिका गृह में साफ-सफाई, स्नानघर, शौचालय, रसोईघर, खेल के मैदान, डाइनिंग हाॅल, बालिकाओं की शिक्षा, भोजन, दिनचर्या, काउंसलर सुविधा तथा मनोरंजन के साधनों का भी अवलोकन किया गया। साथ ही बालक, बालिकाओं की नियमित काउंसलिंग व नियमानुसार सह शैक्षणिक गतिविधियां कराने हेतु भी निर्देशित किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!