Dark Mode
तेलंगाना के राज्यपाल ने किया

तेलंगाना के राज्यपाल ने किया "ज्ञान मीमांसा" पुस्तक का विमोचन 

सिकंदराबाद। कोरा स्थित आदिनाथ भवन में विराजित जगच्छाधिपति 12वें पट्टधर आचार्य प्रवर श्री पार्श्वचन्द्रजी म.सा., प्रवचन प्रभावक डॉ. श्री पदमचन्द्र जी म.सा, आदि ठाणा 5 एवं समणी प्रमुखा श्रीनिधिजी आदि ठाणा 6 के पावन सान्निध्य में तेलंगाना राज्य के राज्यपाल महामहिम तमिलसै सौंदरराजन ने डॉ. श्री पदमचन्द्र जी म.सा. द्वारा लिखित "ज्ञान मीमांसा" पुस्तक का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए डॉ. श्री पदमचन्द्र जी म.सा ने नव तत्त्वों पर सारगर्भित वर्णन किया। प्रमुख दो तत्व जीव और अजीव बताते हुए मुनि श्री ने अंतिम तत्त्व मोक्ष की प्राप्ति किस प्रकार हो सकती है, इसका भी बोध प्रदान किया।
इससे पूर्व जयधुरन्धर मुनि जी ने साहित्यिक सर्जन की विशेषता बताते हुए ग्रन्थों का महत्व बताया। मुनिश्री ने आचार्य भगवन् और पूज्य गुरुदेव के ज्ञान के भंडार की जानकारी देते हुए धर्मसभा को ज्ञानार्जन की प्रेरणा दी।
तेलंगाना के राज्यपाल ने जैन समाज द्वारा किये जा रहे मानव सेवा, जीव दया आदि अनेक सामाजिक कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने अक्षय तृतीया की शुभकामनाएँ प्रस्तुत करते हुए अपने आपको ऐसे ज्ञानी ध्यानी आचार्य भगवन् एवं गुरू भगवन्तों के दर्शन पाकर सौभाग्यशाली समझा।
"ज्ञान मीमांसा" एक ऐसी पुस्तक जिसमें जैन दर्शन का दिग्दर्शन प्राप्त हो जाता है। डॉ. श्री पदमचन्द्र जी म.सा. ने आगमों का गहन अध्ययन एवं उस पर चिन्तन मनन करने के पश्चात् विशेषतः पाँच प्रकार के ज्ञान के ऊपर विस्तृत विवेचन किया है। इसके पठन पाठन से साधक केवलज्ञान की प्राप्ति करने हेतु अग्रसर हो सकता है। 
इस अवसर पर श्री श्वेताम्बर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ, त्रयनगर के अध्यक्ष डॉ. पारसमल रांका, चेयरमैन प्रदीप सुराणा एवं महामंत्री प्रवीण मकाणा ने स्मृतिचिह्न (Momento) राज्यपाल को भेंट किया। जे. पी. पी. जैन महिला फाउण्डेशन, त्रयनगर की विभिन्न शाखाओं की ओर से कल्पना रांका, करुणा रांका, सुषमा मकाणा, अपूर्वा मकाणा, प्रेमलता सालेचा, दीप्ति भंसाली ने राज्यपाल तमिलिसै सौंदरराजन का शॉल, माला, रजत मुद्रा और गीत द्वारा स्वागत किया।
गुरू भगवन्तों के पावन सान्निध्य में दिनांक 22 अप्रैल, शनिवार को अक्षय तृतीया पारणोत्सव का भव्य आयोजन डेयरी फार्म रोड स्थित शोभा गार्डन में किया गया है। प्रातः 8 बजे से तपस्यार्थियों की शोभायात्रा मनोज सालेचा के निवास स्थान से प्रारंभ हुआ। प्रात: 9.30 बजे से गुरू भगवन्तों के प्रवचन श्रवण का लाभ जन-जन को प्राप्त हुआ। 10.30 बजे से तपस्वियों का इक्षु रस द्वारा पारणा मुख्य लाभार्थी कोठारी परिवार, जमसंघ, महिला फाऊण्डेशन, परिजन एवं तप की अनुमोदना करने वाले सभी महानुभावों के करकमलों से हुआ। उक्त जानकारी देते हुए जय संघ के महामंत्री प्रवीण मकाणा में सभी श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!