दस जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ
डीडवाना. नगर वली फार्म हाउस पर कौम कुरैशियान के सामुहिक विवाह सम्मेलन में रविवार को नगर के दस जोड़े एक दूसरे के हाथ थाम कर हम सफर बन गए, कौम के डीडवाना सदर मोहम्मद यूसुफ खोखर ने बताया कि हम पिछले पांच सालों से लगातार इस्तेमाई शादी का आयोजन कर रहे है जिसमे हमें बड़े स्तर पर सफलता मिल रही है, सदर ने बताया कि इस मंच की लोकप्रियता दिनो दिन बढ़ती जा रही गरीब अमीर दोनो ही वर्ग सामाजिक समरसता के इस पावन यज्ञ में आहुति दे रहे है । ज्ञात हो कौम कुरैशियान की आबादी ज्यादा होने से इस्तेमाइ शादी का आयोजन वर्ष मर्तबा होने लगा है । शहर काजी जनाब रेहान उसमानी साहब व मुफ्ती मोहम्मद मूसा साहब ने सभी दस जोड़ों को निकाह पढ़ाया। इस दौरान आयोजन समिति सचिव मोहम्मद सलीम, पार्षद नासीर मॉडर्न, फारूक भाटी, प्रवासी नासीर खत्री, रमजान खत्री, जाकिर तंवर, शाहरुख मॉडर्न, हमजा कुरैशी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे ।