मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत का बहुत बहुत शुक्रिया
सीकर। सबसे पहले तेल घाणी विकास बोर्ड के गठन के लिये यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत का बहुत बहुत शुक्रिया! माननीय मुख्यमंत्री जी ने पसमान्दा तेली समाज के उत्थान का जो संकल्प लिया है वो अब अवश्य पूरा होगा। इस नवगठित बोर्ड का अध्यक्ष बनाने के लिये शुजाउद्दीन मंसूरी (सीकर) काबिल व्यक्ति है। मंसूरी लगातार जनता के सम्पर्क मे रहने वाले एवं तेली समाज के हर तबके से जुड़े हुए मिलनसार व्यक्ति है और लोगो के काम आने वाले जुझारू कार्यकर्ता है। इन्होने नगर परिषद सीकर के पिछले कार्यकाल मे निर्दलीय पार्षद होने के बाद भी कांग्रेस की निकाय सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया और पूरे पांच साल कांग्रेस सरकार चलाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस तेली विकास बोर्ड के गठन मे भी मंसूरी ने सक्रिय भूमिका निभाई है। हम सभी आपसे निवेदन करते है कि इस नवगठित तेल घाणी विकास बोर्ड का अध्यक्ष शुजाउद्दीन मंसूरी (सीकर) को बनाया जाये।