थानवी के प्रयास सफल हुए एफ एम रेडियो 28 से शुरू होगा
फलोदी . शहर के जागरूक युवक हेमंत थानवी के अथक प्रयास आखिर सफल हुए, फलोदी में 28 अप्रैल 2023 से प्रसार भारती द्वारा एफ एम रेडियो स्टेशन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वर्चुअल कार्यक्रम के तहत करेंगे। स्थानीय विधायक पब्बाराम विश्नोई ने बताया कि 28 अप्रैल को पीएम मोदी एक वर्चुअल प्रोग्राम के द्वारा फलोदी के एफ एम रेडियो स्टेशन का शुभारम्भ करेंगे। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम सांसद एवम केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत का आभार जताया।
जानकारी अनुसार माननीय प्रधान मंत्री जी फलोदी सहित 100 शहरों में इस एफएम सेवा का भव्य उद्घाटन 28 अप्रैल को वर्चुअली करेंगे। इस एफ रेडियो सुविधा के लिए फलोदी के जागरूक युवा, आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत थानवी ने 2017 से प्रसार भारती , माननीय प्रधान मंत्री , गजेन्द्र सिंह शेखावत माननीय जलशक्ति मंत्री एवम् स्थानीय विधायक पब्बाराम विश्नोई से भी संपर्क कर इस काम को आगे बढ़ाने के लिए मांग करते रहे। एफ एम रेडियो सुविधा 2019 में स्वीकृत हुआ और 28 अप्रैल को यह एफ एम सेवा फलोदी के नागरिको को उपलब्ध हो जाएगी।