Dark Mode
राज्यपाल ने हैरीकॉन-2026 के तीसरे संस्करण के कार्यक्रम में की शिरकत, चिकित्सा क्षेत्र के उत्तरोतर विकास हेतु अनुसंधान एवं नवीन तकनीक का प्रयोग आवश्यक - राज्यपाल श्री बागडे

राज्यपाल ने हैरीकॉन-2026 के तीसरे संस्करण के कार्यक्रम में की शिरकत, चिकित्सा क्षेत्र के उत्तरोतर विकास हेतु अनुसंधान एवं नवीन तकनीक का प्रयोग आवश्यक - राज्यपाल श्री बागडे

जयपुर/अलवर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को टेल्को सर्किल स्थित हरीश हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में आयोजित हैरीकॉन-2026 के तीसरे संस्करण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवित शुभारम्भ किया। राज्यपाल श्री बागडे ने चिकित्सा शिक्षा के अनुसंधानों एवं नवीन आयामों के लिए आयोजित हैरीकॉन-2026 के तीसरे संस्करण के आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सा क्षेत्र में केवल क्लिनिकल दक्षता के साथ बल्कि नवीन शोधों की आवश्यकता है। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्रा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का है, इससे मरीजों के उपचार में काफी सुगमता हो रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा पद्धति में मशीनें सहायक सिद्ध तो हो सकती हैं लेकिन चिकित्सकों का स्थान नहीं ले सकती, क्योंकि मानवीय संवेदनाएं एवं भावनाएं चिकित्सकीय परामर्श में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि एक अच्छे चिकित्सक के लिए किताबी ज्ञान के साथ-साथ मरीज के साथ संवेदनशील रहकर समुचित उपचार किया जाना चाहिए। इससे चिकित्सा व्यवस्था की बेहतरी के साथ-साथ मरीज का चिकित्सा व्यवस्था व चिकित्सक में विश्वास प्रगाढ़ होता है। उन्होंने कहा कि रोगों से बचने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए, जिसमें योग एवं हमारी परम्परागत भोजन पद्धति को शामिल किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पुरातन भारतीय चिकित्सा पद्धति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सभी जिलों में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की क्रियान्विति का फीडबैक लेने के साथ टीबी मुक्त व नशा मुक्त राजस्थान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!