Dark Mode
ट्रैक्टर चुरा कर ले जा रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

ट्रैक्टर चुरा कर ले जा रहे आरोपी को किया गिरफ्तार


धौलपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चुराकर ले जा रहे आरोपी को नाकाबंदी कर धर दबोचने में सफलता हासिल की है। बसेड़ी थाना क्षेत्र के सांगौरी गांव से देर रात को एक ट्रैक्टर चोरी हो गया था। ट्रैक्टर चोरी होने के तुरंत बाद ट्रैक्टर मालिक ने कंट्रोल रूम में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड चौकी के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। नाकाबंदी में पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि देर रात को बसेड़ी के सांगौरी गांव से एक ट्रैक्टर चोरी हो गया था। जिसकी सूचना कंट्रोल पर दी गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद गश्त में मौजूद हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण अवतार को हाउसिंग बोर्ड चौकी पर नाकाबंदी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि कांस्टेबल सुभाष गिरी और सुनील कुमार की मदद से नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर को पकड़ लिया। चोरी के ट्रैक्टर के साथ पुलिस ने उसे चला रहे आरोपी प्रदीप (27) पुत्र सुल्तान सिंह निवासी खनपुरा बसई डांग को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने ट्रैक्टर को लाने की बात स्वीकार की है। जिस पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरी की घटना में शामिल दूसरे आरोपियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। जिसकी सूचना बसेड़ी पुलिस को भी दी गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!