Dark Mode
गर्दन पर वार कर मोबाइल छीन ले गए बाइक सवार

गर्दन पर वार कर मोबाइल छीन ले गए बाइक सवार

 

बीकानेर। मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे एक युवक के गर्दन पर वार कर उसके हाथ से मोबाइल छीनकर बाइक सवार फरार हो गए। इस आशय की रिपोर्ट दर्जियों का मोहल्ला देशनोक निवासी प्रवीण जाजड़ा ने सदर पुलिस थाने में दी है। रिपोर्ट में बताया कि वह 05 फरवरी को मेजर पूर्णसिंह सर्किल के पास मोबाइल पर अपनी नानी से बात करते हुए जा रहा था। इसी दरम्यान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसकी गर्दन पर वार कर उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!