Dark Mode
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने किया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने किया

केन्द्रीय कारागृह एवं किशोर न्याय बोर्ड का औचक निरीक्षण


उदयपुर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान उदयपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीमान चंचल मिश्रा ने केन्द्रीय कारागृह उदयपुर एवं किशोर न्याय बोर्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा भी साथ रहे। जेल निरीक्षण के दौरान उन्होंने  बंदीजन को मुहैया कराई जा रही चिकित्सा, भोजन, चाय एवं नाश्ते के बारे में जानकारी ली व बंदीजन को निःशुल्क विधिक सहायता, अपील इत्यादि के बारे में पूछा। महिला बंदीजन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर द्वारा लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल स्कीम के तहत अभियुक्त को अधिवक्ता की सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर केन्द्रीय कारागृह अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भी मौजूद रहें। इसके पश्चात चित्रकुट नगर स्थित किशोर न्याय बोर्ड का भी निरीक्षण किया। वहां विधि से संघर्षरत बालक-बालिकाओं के प्रकरणों की जानकारी भी ली और बालकों की सुरक्षा एवं अधिकारों केे बारे में अवगत कराते हुए उनका पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और बालकों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!