राम शोभायात्रा के दौरान राममय हुआ शहर
सैकड़ों की संख्या में भगवा धारण कर शामिल हुए लोग शोभायात्रा में
सवाई माधोपुर। राम नवमी के अवसर पर आज विशाल राम शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। वही राम शोभायात्रा निकालने के दौरान शहर का माहौल भक्ति में नजर आया। राम शोभायात्रा रेलवे स्टेशन राम जानकी मंदिर से शुरू हुई। जो बजरिया के मुख्य बाजार में होते हुए रणथंबोर सर्किल जिला अस्पताल से शहर के मुख्य बाजार होते हुए शहर के राजबाग में पहुंची जहां पर राम शोभायात्रा का समापन संतो के सानिध्य में हनुमान चालीसा का पाठ कर किया। वही राम शोभायात्रा के दौरान भाजपा आशा मीणा ने राम भक्तों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। यात्रा के आलनपुर पहुंचने पर विधायक दानिश अबरार ने भी राम शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। वही विशाल राम शोभा यात्रा निकालने के दौरान शहरवासियों ने राम शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया। वही मानव सेवा सिमिती के लोग भी पुष्प वर्षा करते हुए नजर आए। इस दौरान राम शोभायात्रा मैं पुलिस प्रशासन बी चाक-चौबंद नजर आया वही देखा गया कि पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह चंपावत एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा एवं एसडीएम कपिल शर्मा भी यात्रा व्यवस्थाओं को देखते हुए नजर आए