Dark Mode
प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा श्रीगंगानगर

प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा श्रीगंगानगर

 
सूरतगढ़ . सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के श्रीगंगानगर पहुंचने पर उनसे मिलने के लिए रवाना हुआ। जिला बनाने की मांग को लेकर लंबे समय से आमरण अनशन और क्रमिक अनशन किया जा रहा है। इसी के तहत क्रमिक अनशन पर पार्षद लखविंदर सिंह के नेतृत्व में सतपाल सिंह, प्रकाश सिंह, अश्विनी व जितेंद्र सिंह एवं राकेश बिश्नोई के नेतृत्व में रवि सोलड़ा, मांगी वर्मा, मनोज जांगू व राजवीर क्रमिक अनशन पर बैठे।
 सभी मापदंड पूरे करने के बावजूद भी सूरतगढ़ को जिला नाम बनाने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। जिसको लेकर लगातार क्रमिक अनशन जारी है। समिति सदस्यों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के श्रीगंगानगर पहुंचने के पर उनसे मिलकर जिले की मांग को लेकर अवगत करवाएंगे। प्रतिनिधिमंडल जिला बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने श्रीगंगानगर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में समिति अध्यक्ष विष्णु शर्मा, विधायक रामप्रताप कासनिया,पूर्व पीसीसी सदस्य हनुमान मील, किशोर गाबा, भाजपा नेता सुनील छाबड़ा, कॉमरेड मदन ओझा, सुशील जेटली, सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!