जोर पकड़ने लगी है भवानीमंडी को जिला बनाने की मांग
भवानीमंडी. कस्बे को जिला बनाने की मांग अब धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है जहां कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के गत दिनों कोटा प्रवास के दौरान भवानीमंडी को जिला बनाने के लिए ज्ञापन दिया वही सोशल मीडिया पर भी सभी राजनीतिक सामाजिक संगठनों से कल बालाजी चौराहे पर एकत्रित होकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देने की मुहिम छिड़ी हुई है भवानीमंडी कस्बे की झालावाड़ जिला मुख्यालय से दूरी लगभग 47 किलोमीटर है वहीं जिले की सीमा पर बसा चोमेला की दूरी लगभग 135 किलोमीटर है चोमेला से भवानीमंडी तक के लोगों के लिए जिला मुख्यालय पर आना जाना काफी परेशानियों भरा सफर है कोर्ट न्यायालय तथा जिला स्तरीय कार्यो के लिए यहां के लोगों को 50 से 135 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है विगत दिनों बजट घोषणाओं में जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश में नए जिलों की घोषणा की गई सब भवानी मंडी चोमेला पिडावा की जनता को उम्मीद थी कि भवानी मंडी जिला बनेगा में भवानी मंडी का नाम नहीं आने से लोगों को निराशा हाथ लगी भाजपा सरकार में भी यह दो बार मुख्यमंत्री का गृह जिला तब भी कई बार भवानी मंडी को जिला बनाने की चर्चाएं हुई किंतु कुछ नहीं हुआ अब सोशल मीडिया पर कल बालाजी चौराहे पर सभी राजनीतिक धार्मिक और सामाजिक संगठनों से इकट्ठा होकर भवानीमंडी को जिला बनाने के लिए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देने संबंधी पोस्ट वायरल हो रही है हालांकि पोस्टों में नेतृत्व कर्ता का नाम नहीं है इस संदर्भ में भवानी मंडी पुलिस उप अधीक्षक किशोर सिंह चौहान ने बताया की रैली के संबंध में किसी की ओर से कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है