पांच दिवसीय दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया
बनेठा. उप तहसील मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में पांच दिवसीय दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस बार गोवर्धन पूजा अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग दिन आयोजित की गई । कई गांवों में जहां पर सोमवार को गोवर्धन पूजा आयोजित की गई वहीं कई गांवों में मंगलवार को गोवर्धन पूजन कर दीपावली मनाई गई। क्षेत्र के ठिकरिया जाटान ग्राम में मंगलवार को भी ग्रामीणों ने वर्षों से चली आ रही परंपरा का इस बार भी निर्वहन किया गया। संपूर्ण गांव में एक साथ ठाकुर जी के मंदिर के सामने ठाकुर जी के मंदिर के सामने चौक में गोवर्धन पूजा कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। ठिकरिया जाटान गांव में गोवर्धन पूजा की वर्षों से परंपरा चली आ रही है जिसे अब भी ग्रामीण निभाते हुए चल रहे हैं।इस दौरान महिलाओं द्वारा 30 ट्रैक्टरो का सामूहिक रूप से पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की गई।
गोवर्धन पूजा के बाद आसपास के गांवों में ग्रामीणों एवं महिलाओं ने गोवर्धन की परिक्रमा लगाई वहीं युवाओं ने पटाखे छोड़े। कई गांवों से दर्जनों लोग दीपावली की रामा श्यामा करने एक दूसरे के गांवों में पहुंचे। बनेठा कस्बे के श्री कल्याण महाराज के मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मंगलवार को आयोजित किया गया। जहां पर सैकड़ो श्रद्धालुओं को महा आरती के पश्चात पंगत प्रसादी जिमाई गई। वहीं अन्न कूट महोत्सव के दौरान श्री कल्याण महाराज की आकर्षक सजाई गई। इसी प्रकार गोपाल जी महाराज के मंदिर सहित सभी मंदिरों में अन्न कूट महोत्सव आयोजित कर भगवान को भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।