Dark Mode
स्मार्ट फोन पाकर लाभार्थियों के खिले चेहरे

स्मार्ट फोन पाकर लाभार्थियों के खिले चेहरे

आहोर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं को डिजिटल संसार से जोड़ने के लिए इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में चिरंजीवी परिवार को सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 40 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा योजना के अंतर्गत पंचायत समिति आहोर के ग्राम पंचायत शंखवाली के चयनित लाभार्थियों को अतिरिक्त विकास अधिकारी कुन्दन सिंह राठौड़ राजीव गांधी युवा मित्र कानाराम सिंघल ने स्मार्ट फोन से लाभान्वित किया राजीव गांधी युवा मित्र कानाराम सिंघल ने आमजन से जन संवाद करते हुए बताया कि महंगाई की मार से राहत देने के लिए महंगाई राहत कैंपों के माध्यम से 10 जन हितैषी योजनाओं की आमजन को गारटी दी गई हैं इसमें 500 रूपए में गैस सिलेंडर नि शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट जैसी योजनाएं शामिल है जिन्हें लगभग 8करोड़ गारंटी कार्ड दिए गए है। इस दौरान दिग्विजय सिंह,राजेंद्र कुमार गर्ग, शेषमल गर्ग,महेंद्र सिंह गुर्जर, प्रभुराम मेघवाल,किशोर कुमार शर्मा,ललित कुमार,समेत लाभार्थी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!