Dark Mode
कैलिफोर्निया में नहीं थम रहा बारिश का कहर, बाढ़ की चेतावनी

कैलिफोर्निया में नहीं थम रहा बारिश का कहर, बाढ़ की चेतावनी

लॉस एंजेलिस। कैलिफोर्निया में भारी बारिश ने चौतरफा तबाही मचाकर रख दी है। आलम यह है कि करीब 37 मिलियन से भी अधिक लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। प्रशांत क्षेत्र में बने एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण बड़े पैमाने पर भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। सांता बारबरा और वेंचुरा सहित दक्षिणी कैलिफोर्निया काउंटियों के लिए सोमवार सुबह बाढ़ की चेतावनी जारी की गई, जहां पहले ही 2 से 5 इंच बारिश हो चुकी थी। कैलिफ़ोर्निया की परिवहन एजेंसी ने बताया कि बाढ़ और चट्टानों के खिसकने के कारण राज्य भर में कई सड़कें बंद कर दी गईं। सोमवार दोपहर और शाम को विनाशकारी हवा के झोंके, ओलावृष्टि और गंभीर तूफान आ सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!