Dark Mode
निरीक्षण दल ने दो दिन में भरे खाद्य सामग्री के नौ सैम्पल

निरीक्षण दल ने दो दिन में भरे खाद्य सामग्री के नौ सैम्पल

हनुमानगढ़। जिले में मंगलवार एवं बुधवार को खाद्य सामग्री बनाने व बेचान करने वाले संस्थानों पर निरीक्षण की कार्यवाही की गई एवं खाद्य सामग्री के 9 सैम्पल भरे गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए जिले में खाद्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय करने वाले संस्थानों पर निरीक्षण की कार्यवाही की गई। निरीक्षण दल में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी रफीक मोहम्मद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुदेश कुमार गर्ग, हीरावल्लभ शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा दल ने खाद्य सामग्री को बनाने एवं बेचान करने वाले संस्थानों की जांच की एवं सैम्पल एकत्र किए। डॉ. चाहर ने बताया कि मंगलवार को मै. श्याम ट्रेडिंग कम्पनी से घी, हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित होटल सम्राट से दही, गांव नौरंगदेसर में मै. शिवम मिष्ठान भंडार से दही, मै. जाखड़ किरयाना स्टोर से रिफाइंड आयल, मै. हरवंशराय विजय कुमार से बर्फी मिठाई, मै. सुथार किरयाना स्टोर से सरसों के तेल का सैम्पल लिया गया। इसी तरह, बुधवार को हनुमानगढ़ से मै. मीनाक्षी स्वीट्स कार्नर से दही, मै. कामधेनु स्वीट्स से मिल्क केक एवं मै. बंसल वैरायटी स्टोर से स्नैक्स सॉस का सैम्पल संग्रहित किया गया। संग्रहित किए गए सैम्पर्स को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भिजवा दिया गया है। इस दौरान दुकानदारों को संस्थान में साफ-सफाई रखने, लाइसेंस बनाने एवं उन्हें सही समय पर नवीनीकरण करवाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में अगर कहीं पर मिलावटी खाद्य पदार्थ तैयार अथवा बेचान किया जाता है, तो उसकी सूचना 01552-261190 पर दी जाए।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!