निरीक्षण दल ने टिब्बी से भरे खाद्य सामग्री के छ: सैम्पल
हनुमानगढ़। जिले में आज गुरुवार को खण्ड टिब्बी से खाद्य सामग्री बनाने व बेचान करने वाले संस्थानों पर निरीक्षण की कार्यवाही की गई एवं खाद्य सामग्री के छ: सैम्पल भरे गए। इस दौरान दुकानदारों को साफ-सफाई रखने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए जिले में खाद्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय करने वाले संस्थानों पर निरीक्षण की कार्यवाही की गई। निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रफीक मोहम्मद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुदेश गर्ग, सहायक कर्मचारी हीरावल्लभ एवं गार्ड बालमुकंद ने खाद्य सामग्री को बनाने एवं बेचान करने वाले संस्थानों की जांच की एवं सैम्पल एकत्र किए। डॉ. चाहर ने बताया कि आज टिब्बी में मै. गुरुनानक डेयरी से पनीर, मै. सोनू किरयाना स्टोर से सुदर्शन ब्राण्ड गाय का घी, मै. पवनपुत्र जोधपुर स्वीट्स से रसगुल्ला, मै. रिद्धि सिद्धि स्वीट्स से रसगुल्ला, तलवाड़ा झील से मै. पंजाब स्वीट्स हाउस से बर्फी एवं मै. कन्हैया डेयरी से दही का सैम्पल संग्रहित किया गया। दुकानदारों को साफ-सफाई रखने, लाइसेंस बनाने एवं उन्हें समय पर नवीनीकरण करवाने के निर्देश भी दिए गए। संग्रहित किए गए सैम्पर्स को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अगर कहीं पर मिलावटी खाद्य पदार्थ तैयार अथवा बेचान किया जाता है, तो उसकी सूचना मोबाइल नम्बर 01552-261190 पर दी जाए।